पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. आखिरकार राज्य सरकार ने फिरोजपुर रोड 8 लेन प्रोजेक्ट के लिए आए 243 करोड़ की बोली वाले टेंडर को रद्द कर दिया है। नगर निगम अब इस प्रोजेक्ट का दोबारा से टेंडर लगाएगा। स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अशोक गुप्ता की ओर से गठित तीन मेंबरी कमेटी ने नवयुग कंपनी की बिड को अधिक बताते हुए इस टेंडर को रद्द करने की सिफारिश की थी और इसी के चलते सरकार ने ये टेंडर रद्द कर अब नए सिरे से टेंडर लगाने को कह दिया है।
मंगलवार को निगम की बीएंडआर शाखा के अधिकारी फिरोजपुर रोड 8 लेन का नए सिरे से टेंडर लगाने का खाका तैयार करने में जुटे रहे। गौर हो कि दैनिक भास्कर शुरू से ही फिरोजपुर रोड 8 लेन प्रोजेक्ट की लागत पर सवाल खड़े करता रहा है। पहले राइट्स कंपनी ने उक्त प्रोजेक्ट की 221 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी। भास्कर की ओर इस कॉस्ट पर सवाल खड़े करने के बाद इसे कम कर 209 करोड़ कर दिया था। बाद में भास्कर ने उक्त टेंडर के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों की अधिक बिड़ पर भी सवाल खड़े किए थे। ]
34 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की सदन से ली थी मंजूरी
तीन अंडर ब्रिज से लैस जगराओं ब्रिज से सिधवां नहर तक करीब 4.1 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 221 करोड़ का प्रस्तावित एस्टीमेट दिया था। बाद में ये लागत 209 करोड़ कर दी गई थी। इसके बाद इस प्रोजेक्ट के लिए बिड करने वाली सिंगला इंफ्रास्ट्रक्चर ने 254 करोड़ व नवयुग इंजीनियरिंग ने 243 करोड़ की बिड़ की थी। बाद में निगम व नवयुग इंजीनियरिंग के बीच तोलमोल में ये लागत 238 करोड़ कर दी थी। इसके बाद निगम कमिश्नर राहुल तिवारी ने सचिव सुरेश कुमार से उक्त मामले में चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारियों की कमेटी बना टेंडर पर हां या ना का फैसला मांगा था। डीपीआर से करीब 34 करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर को सरकार स्तर पर मंजूरी मिल जाए, इसके लिए उक्त टेंडर की निगम सदन से भी मंजूरी ले ली गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.