पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धार्मिक विचारों वाले इंसान थे मोहिंद्र सिंह वालिया, दूसरों को दे गए समाजसेवा की शिक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। सिविल लाइंस में कारोबारी मोहिंद्र सिंह वालिया की कृष्णा मंदिर में रस्म पगड़ी की सभा में शहर के कई गणमान्यों लोगों ने उपस्थित होकर उनको श्रद्धांजलि दी। पंडित संजीव कृष्णा मंदिर से ने गरूड़ पुराण के पाठ का भोग डाला व बताया कि मोहिंद्र सिंह वालिया धार्मिक विचारों वाले नेक दिल इंसान थे। वह हमेशा धर्म के बारे में व दूसरों की सहायता के बारे में ही बात करते। उनका दुनिया से जाना समाज के लिए बड़ी क्षति हैं।
शोक सभा में शहर की कई सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक हस्तियां पंजाब बीजेपी के चेयरमेन दविंद्र कलेर, एमएलए भारत भूषण आशू, एमएलए राकेश पांडे, हिमांशू मैंबर ऑफ फिल्म सैंसर बोर्ड, कौंसलर सन्नी भल्ला, कौंसलर दीपिका भल्ला, कौंसलर परमिंद्र महत्ता, गुरचरण कौर, शरणजीत सिंह वालिया, अमरजीत सिंह, सुखदेव वालिया, आशा रानी, सुदेश, श्रेष्ठा, कुलजीत वालिया, सुखवंत कौर, सुरिंद्र कुमार वालिया, सुरज वालिया, रविंद्र वालिया, कमलजीत, रवदीप, रीतू, हिना, कुनाल उपस्थित रहे।