पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Theme Moghlai Ludhiana, Punjab News, Crime News

आरफीन...आफरीन...हुस्नजाना की तारीफ मुमकिन नहीं, मुगलई थीम पर थिरके कदम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। 'आरफीन...आफरीन...हुस्नजाना की तारीफ मुमकिन नहीं...।' रंगबिरंगे परिधानों और आकर्षक आभूषणों में सजी शहर की नाजनीनें जब अपनी नजाकत और शोखी के साथ मंच पर उतरी तो देखने वालों की जुबां पर ये अल्फाज खुद-ब-खुद आ गए। यह नजारा था चंदनबाला जैन युवती मंडल की ओर से शुक्रवार को निर्वाणा क्लब में आयोजित वार्षिक समारोह का। समारोह में शहर के कई प्रतिष्ठित परिवारों की युवतियों ने मुगलई थीम पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां दी।

मंडल की चेयरपर्सन सीरत ओसवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पायल, शालू, शुचि, नीतू, आरती, दीप्ति, दिव्या और शिवानी ने 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा...' गीत पर सूफियाना अंदाज पेश किया। वहीं 'आफरीन... आफरीन...' गीत पर आकृति, प्रिया, पल्लवी, रूबी, राशि, मनी, शालू, प्रिया, मोना और मोनिका ने कैटवॉक कर अपनी मॉडलिंग प्रतिभा दिखाकर लोगों का दिल जीता। इसके बाद बारी थी एकल प्रस्तुतियों की जिसमें कई प्रतिभागियों ने पारंपरिक कथक और सूफियाना नृत्य की झलकियां दिखलाईं। इसमें दीप्ति जैन ने 'दिल चीज क्या है...', पायन ने 'सलाम-ए-इश्क मेरी जान...', आरती ने 'तुम्हारी महफिल में आ गए हैं...' और सीरत ओसवाल ने 'निगाहें

मिलाने को जी चाहता है...' पर नजाकत और नफासत से भरपूर प्रस्तुतियां दीं। पूर्वा पुरी के निर्देशन में तैयार कार्यक्रम का समापन शिवानी, दिव्या, दीप्ति और आरती ने 'सुन लो तुम चिलमन...' गीत पर बेहतरीन नृत्य पेश करके किया। मंडल की अध्यक्ष सीरत ओसवाल ने बताया कि प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के लिए एक महीने तैयारी की। उन्होंने खुद शादी के बाद पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी। समारोह में परफॉर्मेंस के अलावा तंबोला आदि गेम्स भी हुए।