पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thread Finish In Factories, Punjab, Ludhiana News

फैक्टरियों में धागा खत्म, यार्न डीलर्स की हड़ताल जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। ई-ट्रिप के खिलाफ यार्न डीलर्स की हड़ताल से लुधियाना की फैक्टरियों में धागा खत्म हो गया है। पिछले चार दिन से धागे की सप्लाई बंद होने से शहर की करीब 20 हजार फैक्टरियों में कामकाज ठप होकर रह गया है। अब तक हड़ताल से करीब 60 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। फैक्टरियों में कामकाज ठप होने के चलते 15 लाख लेबर भी खाली बैठी है।

यार्न डीलर्स ने कहा है कि वे मंगलवार तक हड़ताल जारी रखेंगे। लुधियाना यार्न डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार इंडस्ट्रियलिस्ट्स और कारोबारियों को गुमराह कर रही है, लेकिन यार्न डीलर्स पीछे नहीं हटेंगे। सरकार अगर 30 जुलाई को ई-ट्रिप सिस्टम को खत्म करने का फैसला वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। एसोसिएशन के मुनीष जैन ने बताया कि यार्न डीलर्स की हड़ताल से फैक्टरी मालिकों को परेशानी हो रही है। उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। लेकिन फैक्टरी मालिक इस मुश्किल हालात में उनका साथ दें, जिससे कि सरकार के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई का नतीजा कारोबारियों के पक्ष में आ सके।

मैंने शनिवार को पटियाला में हुई बैठक का बहिष्कार कर होजरी मैन्युफैक्चरर्स की इच्छा जता दी थी। बावजूद इसके कुछ लोग बैठक में गए और दबाव में आकर फैसला ले लिया। ई-ट्रिप जब तक हटाने का फैसला नहीं लिया जाता है, तब तक हमारा विरोध और आंदोलन चलता रहेगा। विनोद थापर, चेयरमैन, निटवियर क्लब।

आज उद्योग मंत्री से मिलेंगे कारोबारी
शहर में सोमवार को उद्योग मंत्री अनिल जोशी से कारोबारी और इंडस्ट्रियलिस्ट्स मुलाकात करेंगे। ऑल इंडस्ट्रीज ट्रेड फोरम के कनवीनर नरिंदर भमरा और बादीश जिंदल ने कहा है कि भाजपा के मंत्री अनिल जोशी के साथ उनकी यह आखिरी मुलाकात होगी। अगर मंत्री जोशी ने कोई फैसला नहीं लिया, तो भाजपा का भी बॉयकाट किया जाएगा। वहीं शहर के अन्य कारोबारी और औद्योगिक संगठन भी मंत्री अनिल जोशी से मुलाकात करने की बात कह रहे हैं।

सरकार ढोंग कर रही : निटवियर क्लब

लुधियानात्नई-ट्रिप सिस्टम को लेकर सात दिनों से जारी कारोबारियों और इंडस्ट्रियलिस्ट्स का आंदोलन काफी तेज हो चला है। होजरी इंडस्ट्रियलिस्ट का सबसे बड़ा संगठन निटवियर क्लब सरकार की अब तक की कार्यवाही को ढोंग करार दे रहा है। निटवियर क्लब सरकार के खिलाफ तब तक आंदोलन करता रहेगा, जब तक कि कोई लिखित आदेश जारी नहीं हो जाता है। करीब 15 हजार होजरी मैन्युफैक्चरर्स का संगठन निटवियर क्लब अब भी राज्य सरकार के खिलाफ जमकर डटा हुआ है।

यही कारण रहा है कि शनिवार को पटियाला में हुई बैठक में निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर शामिल ही नहीं हुए। ऑल इंडस्ट्रीज ट्रेड फोरम के कनवीनर बादीश जिंदल कहते हैं कि ई-ट्रिप भले ही 6 वस्तुओं पर लगाया गया है, लेकिन इससे पूरी इंडस्ट्री परेशान है। केवल होजरी का ही मसला ही नहीं है। सरकार ने अधिकारियों को कहा कि इंडस्ट्रियलिस्ट्स में फूट डालो और कारोबारियों को आपस में लड़ा दो। ये अंग्रेजों की हुकूमत वाली नीति है। इससे हम घबराने वाले नहीं है। ई-ट्रिप का विरोध जारी रहेगा।