(सांकेतिक फोटो)
लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में तीन युवकों ने अपने एक दोस्त को शराब पिलाकर उसके साथ
कुकर्म की कोशिश की। उन्होंने लड़के के नाजुक अंग को डंडे से भी घायल कर दिया। युवकों ने उसका वीडियो बनाकर मोहल्ले के लोगों के
मोबाइल पर भेज दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने इसी इलाके के विनय कुमार उर्फ छतरी, दीपक कुमार उर्फ दीपा व राकेश कुमार उर्फ केशी के खिलाफ कुकर्म की कोशिश, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया वह अपनी मां के साथ घर में मौजूद था तो विनय और दीपक उसके घर आए। आरोपियों ने उसे घूमने के बहाने बाहर चलने के लिए कहा। पहले तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। फिर भी आरोपी जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसे जबरदस्ती शराब पिलाई । फिर उसे एक मकान की छत पर ले गए। वहां पर राकेश कुमार पहले से मौजूद था।
तीनों आरोपियों ने फिर शराब पी और उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। एक आरोपी ने उसके कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। राकेश ने विनय के मोबाइल पर उसकी वीडियो बना ली। बाद में आरोपियों ने अन्य दोस्तों के मोबाइल पर उसकी वीडियो भेज दी। आरोपियों ने जानबूझ कर उसकी बदनामी की। बाद में आरोपी समझौते के लिए उस पर दबाव बनाते रहे और जान से मारने की धमकियां देते रहे।
- पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की तरफ से दी गई सीडी चेक की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में रेड की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- मनिंदर बेदी, इंस्पेक्टर थाना सलेम टाबरी
आगे की स्लाइड में पढ़ें, दोस्त की 10 साल की बेटी से गैंगरेप किया फिर पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला...