पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Three Commissioners, However, Did Not Find Killer

तीन कमिश्नर, फिर भी नहीं मिला हत्यारा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. बस्ती जोधेवाल के इलाके शास्त्री नगर में घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर बने हुए है। आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की जाएगी। इस संबंध में आयोजित प्रेस काफ्रेंस को एक्शन अगेंस्ट क्रप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत चड्ढा और अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान मृतक लड़की पुष्पा के पिता भजन सिंह भी मौजूद रहे।

चड्ढा ने बताया कि लड़की का शव एक खाली प्लॉट से मिला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। इसकी शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, डीजीपी और मानवाधिकार आयोग पंजाब के चेयरमैन को पत्र लिख भी लिखे गए हैं।

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अफसोस की बात है कि पुलिस कमिश्नर लुधियाना के कार्यालय ने मानवाधिकार आयोग को संबंधित मामले की दरखास्त को दाखिल दफ्तर करने की सिफारिश की है। लड़की के पिता ने कहा कि अपनी बेटी के कातिलों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई, मगर मामला जस का तस फाइलों में दब कर रह गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने में नाकाम रही। पकड़े गए लोगों को दबाव के चलते भी छोड़ दिया गया। अभी तक इस मामले के चलते तीसरे पुलिस कमिशनर लुधियाना में तैनात हुए हैं। लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए।