पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. सुविधा सेंटर के बाहर फॉर्म बेच रहे ठेकेदार पर प्रशासनिक चेतावनी का असर अब भी नहीं दिख रहा। वीरवार को भी ठेकेदार ने फॉर्म की सरकारी रेट लिस्ट नहीं लगाई। वहीं डीसी ने ठेकेदार को एक और नोटिस जारी करते हुए 27 जनवरी तक इसका जवाब देने के लिए कहा है। राजनीतिज्ञों के साथ शहर के कारोबारियों ने प्रशासन व पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों की शिकायत करने वालों की अगर इसी तरह सरेआम पिटाई होती रही व पुलिस समझौते का दबाव बनाने में लगी रही तो आम लोग अधिकारियों तक बात पहुंचाने के लिए कैसे आगे आएंगे।
बता दें कि मंगलवार को सुविधा सेंटर के बाहर फॉर्म के ओवरचार्जेस कर रहे ठेकेदार की शिकायत डीसी से करने पर कारोबारी संजय व उसके दोनों बेटों की सरेआम पिटाई ठेकेदार के गुर्गों ने कर दी थी। पीडि़त का कहना है कि पुलिस थाने के अंदर भी ठेकेदार के कारिंदों ने उनसे मारपीट की व पुलिस ने बच्चों पर क्रॉस पर्चे का दबाव बनाकर समझौता करवा दिया।
सीधी बात
सवाल : सुविधा सेंटर के बाहर फॉर्म की ओवरचार्जिंग पर अभी तक क्या कार्रवाई की गई?
जवाब : शिकायतकर्ता की शिकायत मिलते ही उसी दिन पब्लिक ग्रीवेंस ऑफिसर ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया था। वीरवार को एक और नोटिस जारी किया गया है।
सवाल : सिर्फ नोटिस ही भेजा गया है। कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
जवाब : ठेकेदार को 27 जनवरी तक जवाब देना है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
सवाल : आपके कहने के बावजूद पुलिस तो समझौता करवाने में लगी रही?
जवाब : इस बाबत तो पुलिस कमिश्नर ही जवाब दे सकते हैं।
सवाल : ठेकेदार ने रेट लिस्ट तो अब भी नहीं लगाई। ओवर चार्जेस अब भी जारी है?
जवाब : इसीलिए नया नोटिस जारी किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.