पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Cars In The City Operates A Number Of

बठिंडा डीटीओ ऑफिस में फिर घोटाला, शहर में एक नंबर की चल रही दो कारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा. फर्जी रजिस्ट्रेशन घोटाले में पिछले साल चर्चा में आए बठिंडा डीटीओ ऑफिस में फर्जी रजिस्ट्रेशन का एक और मामला सामने आया है। शहर में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो-दो गाडिय़ां चल रही हैं। अफसर इसे 2013 में हुए रजिस्ट्रेशन घोटाले से जोड़कर पल्ला झाड़ रहे हैं। उस समय 40 फर्जी रजिस्ट्रेशन का खुलासा हुआ था।

जिसकी अभी जांच चल रही है गुरु नानक नगर के राजिंदर पाल सिंह ने डीटीओ ऑफिस को अपनी नई मारुति सुजुकी आल्टो कार के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था। इसे 26 अप्रैल 2010 को डीटीओ ने पीबी03वी-6263 नंबर जारी कर दिया।

यह नंबरडीटीओ के मैनुअल रिकार्ड के रजिस्टर में दर्ज है। उधर, धोबीआना रोड के भजन सिंह ने अपनी फोर्ड आइकॉन कार के रजिस्ट्रेशन के लिए डीटीओ को आवेदन किया। डीटीओ ने उन्हें 26 जून 2010 यानी दो माह बाद यही नंबर पीबी03वी-6263 जारी कर दिया। डीटीओ ऑफिस के कंप्यूटराइज रिकॉर्ड में यह दर्ज है। र्