लुधियाना. सिविल लाइंस स्थित जगदंबा मार्केट वाली गली में कार पार्किंग को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जख्मियों को अस्पताल ले जाने के लिए आई 108 एम्बुलेंस के मुलाजिमों से भी लोगों ने मारपीट की। जख्मियों की पहचान चेतन भनोट, वरिंदर सांगड़, राजिंदर सांगड़, राकेश सांगड़, अश्वनी कुमार, राहुल कुमार के रूप में हुई है। 108 एम्बुलेंस के मुलाजिमों की पहचान नवनीत व जगतार सिंह केके रूप में हुई है। इस दौरान थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ दिवंदर सिंह को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार चेतन, वरिंदर, राजिंदर, राकेश एक ही परिवार के मेंबर हैं। चेतन का आरोप था कि रात को राहुल कार लेकर आया तो उन्होंने उसे कार पीछे करने के लिए कहा।
उसने पीछे नहीं की और अश्वनी के साथ मिलकर मारपीट करने लग गया। वहीं राहुल का आरोप था कि जब वह कार पार्क कर रहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की। वहीं 108 एम्बुलेंस मुलाजिम नवनीत व जगतार ने बताया कि जब वह जख्मियों को लेने के लिए गए तो दोनों पक्षों ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया।चौकी जगतपुरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।