पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी का इलाज न कराने से दुखी पिता ने फंदा लगाया, ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा। कच्चा दोसांझ रोड के बिक्कर सिंह ने बेटी के ससुरालियों और पुलिस से परेशान होकर दुकान में ही फंदा लगा लिया। वह दुखी था, ससुराली उसकी बेटी का इलाज नहीं करवा रहे। सुसाइड नोट में लिखा, अजय कुमार, ते उसदी भैण, मां पीओ लुधियाना वाले गली नंबर 24। ओह मेरी लड़की नूं तंग करदे आ।
बेटी सुखवंत ने बताया, उसकी शादी 18 फरवरी 2009 में लुधियाना के कोट मंगल सिंह मोहल्ला के अजय से हुई थी। शादी के बाद उसकी बाजुओं में इंफेक्शन हो गई। पति ने उससे बात करनी छोड़ दी। इलाज भी नहीं करवाया। 3 साल से झगड़ा चल रहा था। पंचायती राजीनामे पर वह मायके रहने लगी थी। पति ने कहा, वह पैसे देगा पर ऐसा नहीं हुआ। उसकी ढाई साल की बेटी ससुराल में ही है। वह उसी को ही मिलने गई थी कि उसे पीटा गया।

सुखवंत ने बताया, ननद रश्मि, सास बिमला देवी, ससुर सुभाष चंद्र अब अमेरिका में रहते हैं। शादी के बाद उसे तांत्रिकों के पास लेकर जाते रहे हैं और वह उसकी बाजू पर ब्लेड मारते रहे, जिस कारण उसकी बाजू खराब हुई हैं। उसने आरोप लगाया कि अजय कुमार के मामा का लड़का और मौसी-मौसा भी उनके साथ मिले हुए थे और प्रताड़ित करते थे। यही नहीं, लुधियाना के एमएलए बैंस के पास भी गए। उन्होंने अजय का पक्ष लिया और हमपर केस दर्ज कराने की धमकी दी व तलाक लेने की सलाह। पुलिस ने एमएलए बैंस को छोड़ सुसाइड नोट में लिखे गए सभी लोगों पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
(फोटो- सुखवंत कौर।)