पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Upgrade Bicycle Industry Will Be In A Year

साइकिल इंडस्ट्री एक साल में होगी अपग्रेड, बनेगी हाइएंड साइकिल: विश्वकर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. युनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए ) की एनुअल जनरल मीटिंग हुई। इस दौरान यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा और पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ग्रुप में तनातनी रही। विश्वकर्मा ग्रुप के मनमोहन सिंह मार्टन ने कहा कि चुनाव हारने के बाद कुलार ने अलग फीको संगठन बनाकर साइकिल इंडस्ट्री को दो गुटों में बांट दिया है। फीको चेयरमैन और नीलम साइकिल के सीएमडी केके सेठ ने इसका विरोध किया।
उन्होंने कहा कि मंच पर साइकिल इंडस्ट्री की तरक्की की बात होनी चाहिए न की पॉलीटिक्स। कुलार के भाई विक्की कुलार और सतनाम मक्कड़ ने मनमोहन सिंह मार्टन को मंच से उतारने की मांग की। मामला बढ़ता देख चीफ गेस्ट और सीएम के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने दोनों पक्षों को शांत कराया। ग्रेवाल इंडस्ट्री के ग्रोथ का समय बताते हुए केके सेठ को शांत करवाया। इसके बाद ही मीटिंग शुरू हो सकी। एजीएम की शुरुआत करते सेक्रेटरी प्रदीप वधावन ने एक साल की उपलब्धियां गिनाईं।

चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने एजीएम में साइकिल की तरक्की बात करने के लिए कहा और यूसीपीएमए के प्रवक्ता मंजीत सिंह खालसा ने सभी का स्वागत किया। एजीएम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, भाजपा के प्रो. राजिंदर भंडारी, मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया मौजूद थे। यूसीपीएमए के जनरल सेक्रेटरी राजीव जैन ने एजीएम शुरू की। इसके बाद फाइनांस सेक्रेटरी अछरूराम ने बैलेंस शीट पेश किया।

प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह कुलार व डीएस चावला ने कहा कि आने वाला समय साइकिल इंडस्ट्री का है। जिस तरह तेजी के साथ गाड़ियां सड़कों पर बढ़ रही हैं, लोग जाम में फंस रहे हैं उससे साइकिल इंडस्ट्री का भविष्य उज्ज्वल है। चीन, जर्मनी और ताइवान से एडवांस टेक्नोलॉजी लेकर आएं। जिससे आने वाले एक साल में लुधियाना की साइकिल इंडस्ट्री का अपग्रेडेशन होगा। यहां भी हाईएंड साइकिल बनेंगी।
20 दिन में चालू हो जाएगा लोधी क्लब आरयूबी
मुख्य अतिथि ढिल्लों ने कहा कि नए फोकल प्वाइंट के लिए सरकार जमीन तलाश रही है। लोधी क्लब का आरयूबी 20 दिन में चालू हो जाएगा। इससे दुगरी से सीधे फिरोजपुर रोड जाने में आसानी होगी। मीडियम, स्माल एंड माइक्रो इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) को प्रमोट करने के लिए केंद्र सरकार से नई स्कीम शुरू करने को लेकर बात चल रही है।
महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इंडस्ट्रियलिस्ट की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैट रिफंड के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए कटेगरी बनाई गई है। इंडस्ट्रियलिस्ट को तय समय में वैट रिफंड होगा। ग्रेवाल ने कहा कि बोगस वैट रिफंड के बाद सरकार ने सावधानी बरतने को कहा है।
टीपी स्कीम को छोड़कर मिक्स लैंड यूज में सीएलयू की छूट
मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने कहा कि शहर में 74 इलाके मिक्स लैंड यूज एरिया में शामिल हैं। टीपी स्कीम के प्लॉट्स को छोड़कर अन्य मिक्स लैंड यूज एरिया के इंडस्ट्रियलिस्ट को चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) की छूट दी गई है। अगर नगर निगम का कोई अधिकारी सीएलयू मांगता है तो सीधे उनसे शिकायत की जा सकती है।
पंजाब प्रदेश योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रो. राजिंदर भंडारी ने कहा कि आपस में गुटबाजी खत्म कर इंडस्ट्री की तरक्की की सोचना चाहिए। एजीएम में रवि धवन, त्रिलोचन सिंह, सतीश ढांडा, आरडी शर्मा, सीआईसीयू के प्रधान अवतार सिंह, एसएस भोगल, राजेश बंसल, सुदर्शन गोसाईं, जोगिंदर कुमार, मनमोहन सिंह उब्बी, डीएस चावला, जसविंदर सिंह बिरदी, इंद्रजीत सिंह नवयुग, अजीत कुमार उपस्थित थे।
(यूसीपीएमए की एनुअल जनरल मीटिंग में मनमोहन सिंह मार्टन के आरोप लगाने के बाद तैश में आए फीको के चेयरमैन केके सेठ।)