पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Punjab's First Economic Offences Police Station Of The Vigilance Bureau Has Come Up In Ludhiana. This Police Station Was Inaugurated By IG cum Director Economic Offences Wing Of Vigilance Bureau Mr B Chandrashekhar, IPS,

विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना से किया आर्थिक अपराध विंग शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। सरकारी दफ्तरों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार की तरफ से पंजाब में पहले आर्थिक अपराध शाखा विजीलैंस ब्यूरों की शुरुआत की गई है। इस पुलिस स्टेशन में सरकारी ग्रांटो, सरकारी ठेकों में घपलेबाजी व सरकारी खजानों में हेराफेरी करने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। एसएसपी संदीप गोयल को इस थाने का इंचार्ज लगाया गया है, जो कि पूरे राज्य में इस थाने से संबधित काम काज देखेंगे। आईजी विजीलेंस पंजाब बी.चंद्रशेखर ने इस नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर आईजी विजीलैस ने बताया कि सरकारी विभागों के कार्यों मे पारदर्शिता लाने व भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए इस पुलिस स्टेशन की शुरूआत की गई है। पहले जालंधर, पटियाला व चंडीगढ़ में चल रहे पुलिस स्टेशन भी इसके तीन यूनिट के तौर पर ही काम करेगें। इस पुलिस स्टेशन में तैनात कर्मी पूरे राज्य के सरकारी विभागों में आर्थिक घपलेबाजी के बारे में पता लगा उन पर कार्रवाई करेगें और इसमें शामिल मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीमें बना कर सरकारी विभागों में चैकिंग भी की जाएगी। सेल्ज टैक्स डिपार्टमैंट, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट, इंडस्ट्री डिपार्टमैंट व अन्य कार्पोरेशनोंमें अगर सरकारी फंडो में किया गया कोई गबन सामने आता है तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस विभाग में आॅन लाइन शिकायत भी कर सकता है और टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 पर भी शिकायत कर सकता है।