पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिस्ट में 27 वॉर्डों के बूथ या तो वेरी सेंसटिव हैं या सेंसटिव

33 में से 27 वॉर्डों में झगड़े की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना, नगर कौंसिल के कुल 33 वॉर्डों में से 27 वॉर्ड ऐसे हैं, जहां प्रशासन को लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका है। कौंसिल चुनावों के लिए प्रशासन की लॉ एंड ऑर्डर के नजरिए से बनाई गई सूची में तो यही संकेत मिल रहे हैं। लिस्ट में 27 वॉर्डों के बूथ या तो वेरी सेंसटिव हैं या सेंसटिव। केवल छह वॉर्डों को ही नान सेंसटिव की सूची में रखा गया है। अब प्रशासन इन वॉर्डों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध करने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खन्ना प्रशासन की इस लिस्ट में शहर के कुल 98 बूथों में से 42 को वेरी सेंसटिव की सूची में रखा है। 29 बूथ सेंसटिव हैं। 27 बूथ नान सेंसटिव की सूची में हैं। 36 पोलिंग स्टेशनों में से 14 वेरी सेंसटिव और 10 सेंसटिव हैं। केवल वॉर्ड 7, 11,16, 17, 18 व 19 में सभी बूथ नान सेंसटिव हैं।
वेरी सेंसटिव बूथ
----------------------
वॉर्ड-13 से बूथ नंबर 1, 2 व 3, वॉर्ड- 6 से 2 व 3, वॉर्ड- 2 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-12 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-14 से 1 व 2, वॉर्ड-15 से 3, वॉर्ड-20 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-25 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-26 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-32 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-5 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-6 से 1, वॉर्ड- 21 से 1, वॉर्ड-22 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-30 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-31 से 1, वॉर्ड-8 से 1, 2 व 3 और वॉर्ड-33 से बूथ नंबर 1 वेरी सेंसटिव हैं।
सेंसटिव बूथ
वॉर्ड-3 से बूथ नंबर 1, वॉर्ड-23 से 1, वॉर्ड-15 से 1 व 2, वॉर्ड-31 से 2 व 3, वॉर्ड-1 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-4 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-9 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-24 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-29 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-28 से 1, 2 व 3, वॉर्ड-27 से 3, वॉर्ड-10 से 1, 2 व 3 और वॉर्ड नंबर-33 से बूथ नंबर-3 सेंसटिव हैं।