पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी के जन्मदिवस पर 21 शख्सियतों का होगा सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। सर्किट हाउस में पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी पंजाब की मीटिंग हुई। यह मीटिंग चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विचार किया गया। कार्यक्रम 30 सितंबर को सुबह 10 बजे सराभा नगर स्थित नवदुर्गा मंदिर में करवाया जाएगा। इस मौके पर सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली 21 शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा।
कृष्ण कुमार बावा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जगदीश पाठक, गुरूदेव आनंद अत्री, मदन गोपाल, दीपक सिंगल, महिंद्र गुप्ता, दर्शन डाबर, गुरमीत सिंह कुलार, केके सेठ, अशोक मक्कड़, ईश्वर दास, सुभाष दुग्गल, टीएस थापर, डॉ. सतपाल भनोट, मुनीष गुप्ता, डॉ. खुश नंदन शर्मा, केवल छाबड़ा, प्रेम मित्तल, विकास खरबंदा, सुदर्शन जैन भोला, विपन सिंगला, ममता आशु को लुधियाना रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा।

इसी मौके पर प्रसिद्ध विद्वान, ज्ञानी, इतिहासकार, भजन गायक, बांसुरी वादक पंडित जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समारोह में विशेष तौर शामिल होंगे। पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी जी की जीवनी पर विशेष भाषण प्रो. एच एस बेदी प्रस्तुत करेंगे। सोसायटी की अध्यक्ष लीना टपारिया व चेयरमैन पवन गर्ग ने फिल्लौरी की याद में डाक टिकट जारी करने की मांग की। इस मौके पर ईश्वर सिंह, प्रदीप शर्मा, रघबीर चंद शर्मा, गुलशन कुमार शर्मा, अश्विनी शर्मा, संजीव जैन, अल्का मल्होत्रा, गुरप्रीत सिंधू, ज्योति विज, दलजीत कौर, सुषमा पुरी, राज रानी, हरदीप कौर, उषा विज, पूनम सूद, बबली टांक, मधु शर्मा मौजूद थे।
(फोटो- सर्किट हाउस में पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी पंजाब की मीटिंग हुई।)