पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Will The Identification Parade In Acid Attack

एसिड अटैक मामले में करेंगे शिनाख्त परेड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. सराभा नगर में ब्यूटी पार्लर पर सज रही दुल्हन हरप्रीत पर तेजाब फेंकने वाले आरोपियों की शिनाख्त परेड को लेकर पुलिस तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से इस संबंध में सभी दस्तावेज तैयार कर लिए है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हरप्रीत के माता पिता को साथ लेकर ताजपुर रोड स्थित सुधार गृह में जाएगी। जहां पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए महिला सहित 5 आरोपियों की शिनाख्त करवाई जाएगी। हालांकि पुलिस का दावा था कि 10 जनवरी तक अदालत में चालान पेश कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक पुलिस चालान तैयार करने की तैयारी में जुटी हुई है। शिनाख्त परेड के बाद ही इस संबंध में अगली कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 7 दिसंबर को सराभा नगर में यह वारदात हुई थी।

आरोप है कि पार्लर में सज रही दुल्हन हरप्रीत कौर की तलाकशुदा जेठानी अमितपाल ने अपने पूर्व सुसराल से बदला लेने के लिए अपने साथियों सहित मिल कर इस वारदात को अंजाम दिलवाया था। पटियाला की अमितपल कौर ने अपने साथी पलविंदर सिंह से मिल ही योजना तैयार की थी। जिसके एवज में उसने पलविंदर को 10 लाख रुपए देने का वायदा किया था। पुलिस बाद में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अभी तक पुलिस तेजाब बेचने वाले आरोपी मेजर सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

आरोपी पलविंदर ने इसी दुकानदार से तेजाब लिया था। मामले की जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। सुराग के आधार पर कई स्थानों पर रेड भी की गई है।