पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फूड इंस्पेक्टर को आॅफिस में घुसकर महिला ने पीटा, लगाया शोषण आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना | अर्बन एस्टेट पटियाला की एक महिला ने मंगलवार दोपहर बाद फूड एंड सिविल दफ्तर में इंस्पेक्टर यशप्रीत सिंह धीमान को पीट दिया। महिला का आरोप है कि वह एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात करने पर बदसलूकी करता है। सिविल सप्लाई दफ्तर में पत्रकारों को महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा है।
मंगलवार दोपहर बाद जब वह दफ्तर पहुंची तो उसे देख यशप्रीत सिंह दफ्तर से निकलकर भागने लगा। उसने पकड़कर उसकी खूब पिटाई की। इंस्पेक्टर ने भी दो-चार थप्पड़ मारे। आसपास के काफी लोग वहां जमा हो गए। दफ्तर के मुलाजिमों ने उनको अलग किया। पुलिस में शिकायत की धमकी देकर महिला वहां से चली गई।

इंस्पेक्टर ने बताया कि वह महिला को जानता जरूर है पर उसके साथ किसी भी तरह के संबंध नहीं हैं। उसने आरोप लगाया कि वह उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रही है।