पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. शहर में जो कार्ड क्लोनिंग हो रही है, उसमें लुधियाना की युवती गुरप्रीत उर्फ रमनदीप का हाथ है जोकि लगातार कार्ड क्लोनिंग कर रही है। शहर के 4 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लोगों का कार्ड क्लोन कर गुरप्रीत ने कार्ड का इस्तेमाल कर हजारों की शापिंग की। गुरप्रीत को कपूरवाड़ी, ठाणे पुलिस ने दिसंबर 2012 में कार्ड क्लोनिंग के दो मामलों में गिरफ्तार किया था। गुरप्रीत जमानत हासिल करने के बाद से गायब है। साइबर सेल का एक विशेष दस्ता उसकी तलाश में जुटा है।
ऐसे हुआ गुरप्रीत का खुलासा
दरअसल सेक्टर 38 के कुनाल ठाकुर का आईसीआईसीआई का कार्ड क्लोन कर उससे 24 हजार 500 रुपए की और इसी सेक्टर की परविंदर कौर का कार्ड क्लोन कर उससे 76 हजार की शापिंग की गई। जांच में सामने आया कि इन कार्ड का प्रयोग द्वारका दिल्ली के एमएस डिवाइन स्टोर में हुआ। कुनाल ठाकुर के कार्ड से दो सैमसंग मोबाइल गेलेक्सी एस 3 और नोड 2 खरीदा गया। परविंदर कौर के कार्ड से 75 हजार रुपए की शापिंग की गई जिसमें एक सैमसंग मोबाइल फोन भी था।
इस खरीददारी में अपना जो आईकार्ड आरोपी लड़की ने जमा करवाया, उसमें अपनी पहचान लुधियाना की श्वेता गोयल बताई। पुलिस ने मोबाइल फोन पर यूज हुए सिम कार्ड सर्विलांस पर लिए। इसमें दो पते निकले। एक पता जालंधर का निकला और दूसरा लुधियाना का। जालंधर का पता गलत पाया गया, जबकि लुधियाना के पते पर जब पुलिस पहुंची, तो आरोपी लड़की की तस्वीर लोगों ने पहचानी और बताया कि वह इस पते पर किराए पर रहती थी। लोगों ने आरोपी लड़की का असली नाम गुरप्रीत उर्फ रमनदीप बताया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.