पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Leaders Belongs To Social Work And NGO

मिलिए पंजाब की उन महिला नेताओं से जिन्होंन अपने NGO से भी कमाया नाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. पंजाब एक समय भारत का सबसे विकसित राज्य था, लेकिन परिस्थितियों के बदलने के साथ-साथ यहां की विकास दर रुक गई। ऐसी स्थिति में विकास के लिए लोगो को स्वावलंबी बनाने और उन्हें मदद करने के साथ-साथ मोटिवेट करने के लिए सामाजिक संस्थाए आगे आने लगी। पंजाब में ऐसी कई सामाजिक संस्थाए हैं जो लोगों के विकास के लिए काम करती हैं।
पंजाब से ताल्लुक रखने वाली कई ऐसी महिला नेता भी हैं जो राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा से भी जुड़ी हुई हैं। इनमें से कई ऐसी भी हैं जो संसद और विधानसभा में अपने क्षेत्रों का नेतृत्व भी करती हैं। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बहू और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल, अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ नवजोत कौर सिद्धू, पूर्व विधायक अरविंद खन्ना की पत्नी शगुन खन्ना, संगरूर की पूर्व जिला परिषद सदस्य रूप बगरियन प्रमुख हैं।
राजनीति में जुड़ाव और घर की जिम्मेदारी के बाद भी इन महिला नेत्रियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझा और उसका निर्वाह भी किया। वे आज लोगों के लिए मिशाल बन गई हैं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें इन महिला समाजसेविकाओं के बारे में...