पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। छावनी मोहल्ले में अपने घर के बाहर खड़ी एक युवती को 2 युवकों विक्की व टाटू उर्फ काकू ने बाइक से टक्कर मार दी। युवती ने जब विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उक्त दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना बुधवार शाम करीब 8 बजे की है कि जब उक्त मोहल्ले के करियाना स्टोर के नजदीक रहने वाली 27 वर्षीय युवती अपने घर के बाहर खड़ी थी। युवती ने जब उन्हें देखकर बाइक चलाने के लिए कहा तो वे उसके साथ दुव्र्यवहार करने लगे। युवती ने जब विरोध किया तो उक्त आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती जब मदद के लिए चिल्लाई तो आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना सलेम टाबरी पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.