पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Cut Down With Train In Ludhiana Punjab

ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत, ऊपर से गुजरी एक के बाद 3 गाड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. राजगुरु नगर स्थित रेलवे फाटक के पास कानों में हेडफोन लगाकर लाइन क्रॉसिंग करता युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान युवक की लाश के ऊपर से तीन ट्रेन निकल गई। लुधियाना के थाना जीआरपी की पुलिस एक घंटे बाद माैके पर पहुंची। ऊपर से दुर्घटना क्षेत्र जगराओं की होने की बात कहकर लाश उठाने से मना कर दिया।
जगराओं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करीब दो घंटे बाद पहुंची जगराओं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरने वाले युवक की पहचान रांची काॅलोनी निवासी 18 साल के सुमीत कुमार उर्फ शम्मी के रुप में हुई। शम्मी भारत नगर चौक के पास एक बैंक में चपरासी था।
युवक की मौत से गुस्साए लोग
युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने फाटक ना होने की बात कहकर धरना प्रदर्शन किया। इससे फिरोजपुर-लुधियाना पेसेंजर ट्रेन देर शाम तक आगे नहीं बढ़ सकी। मामले की जानकारी मिलते ही फिरोजपुर से पहुंचे एडीआरएम महाबीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही फाटक खोलने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। जिसके चलते शाम सात बजे के करीब ट्रेन को रवाना किया गया। इससे डेली पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पैदाल ही जाते दिखाई दिए।
आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS...