पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुस महिला बच्चों से मारपीट करने वालों पर केस

घर में घुस महिला बच्चों से मारपीट करने वालों पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवाररात अजीमगढ़ के नजदीक नई आबादी स्थित पंचमुखी धाम मंदिर के नजदीक एक भूखंड पर कब्जा करने की नीयत से रात के समय घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने भजनलाल, उसके बेटे पृथ्वी सीता के अलावा आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है।

इस संदर्भ में थाना सिटी 2 के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे पंचमुखी धाम के नजदीक रहने वाले गोपाल चंद के घर में भगवानदास, उसके बेटे अपने कुछ साथियों को लेकर घुस गए। ये मकान पर कब्जा करने की नीयत से वहां घुसे और गोपाल दास की प|ी पुष्पा देवी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी भागने में कामयाब हो गए और पुलिस पार्टी खाली हाथ लौट आई।

इधर, रात के समय मारपीट में जख्मी हुए पुष्पा उसके बाप-बेटों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीन दिन तक सिटी 2 की पुलिस आरोपियों को पकड़ने मे आनाकानी करती रही।