शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ की
फाजिल्का। अबोहररोड स्थित बहल शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ करने वाली 15 महिलाओं पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनको बहल मोटर्स के संचालक सुदर्शन कुमार बहल ने बयान दर्ज करवाए थे कि 19 सितंबर को उसकी एजेंसी में 15 महिलाओं द्वारा जबरदस्ती घुसकर शोरूम की तोड़फोड़ की।