पशुओं की मदद करेेगी गोसेवा समिति
अबोहर। बेसहारापशुओं को हरे चारे, तूड़ी उपचार की सुविधा मुहैया करवाने वाली संस्था गोसेवा समिति की ओर से शहर के विभिन्न भागों में पशुओं को पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए सीमेंट निर्मित टंकियां रखी जा रही है। संस्था के सदस्यों ने रविवार को श्रीगंगानगर रोड पर स्थित खाटू धाम मंदिर और मुख्य बस स्टैंड के सामने दो बड़ी टंकियां पानी से भरकर रखवाई, ताकि शहर में घूमने वाले बेसहारा पशु प्यास से तड़पते इधर-उधर घूमें। संस्था के प्रधान रंजीत चौहान, पार्षद डॉ. राजिन्द्र चौधरी, प्रदीप खटोड, सचिन शर्मा, रमेश, रवि, मुकेश आदि की उपस्थिति में चल रही है।