- Hindi News
- दस पैसे में चलेगी एक किलोमीटर रेडियंट की इको बाइक
दस पैसे में चलेगी एक किलोमीटर रेडियंट की इको बाइक
अबोहर| इलाकेके एकमात्र तकनीकी शिक्षण संस्थान रेडियंट इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी के स्टूडेंट ने तीन साल के कठिन परिश्रम से एक ऐसी ईको बाइक तैयार की है जो दस पैसे प्रति किलोमीटर के मामूली खर्च पर सड़कों पर दौड़ेगी। 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले इस इको बाइक के निर्माण मात्र 15 हजार रुपए खर्च आए है। दो बैटरियों पर आधारित यह ईको बाइक लगातार 60 से 80 किलोमीटर चलने की क्षमता रखती है। विद्यार्थी गोविंद लाल ने आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर डा. भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में इस बाइक को तैयार किया है। 840 वाट की दो बैटरियों से चलने वाले संभवत: देश की सबसे सस्ती बाइक को तैयार करने वाले गोविंद लाल ने उसे रेडियंट इंस्टीट्यूट में दिया गया है। तारा सिंह आहूजा ने बताया कि इको बाइक पर्यावरण को ठीक रखने में सहायक होगी और इसको चलाने का खर्च भी काफी कम है।
छात्र की ओर से तैयार की गई इको बाइक।