बाबा का जागरण करवाया
अबोहर| श्रीबजरंग सहारा सेवा समिति ने गत रात्रि गली नंबर 10 में रमेश तिन्ना के निवास पर बाला जी का जागरण करवाया। जागरण की शुरूआत गणेश वंदना से निक्कू ने की जबकि शिवम ने सरस्वती वंदना कर मां सरस्वती को याद किया। इसके बाद सोनू सैन नीटा संजीव गांधी ने बाबा के भजनों पर श्रद्घालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रधान बढ़ेरा संदीप बाघला ने तिन्ना परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया।