मंदिर में गुंबद का निर्माण शुरू
मुक्तसर। अबोहररोड गली नं. 2 में बाबा खेत्रपाल मंदिर में जय बाबा खेत्रपाल जी सेवा सोसायटी (रजि:) द्वारा शहर वासियों श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर के ऊपर गुंबद का निर्माण शुरू कराया गया। नींव पत्थर रखने की रस्म कच्चा आढ़तिया एसो. के कोषाध्यक्ष विजय रुपाणा, डॉ. सतीश झांब विनोद सिडाना ने संयुक्त तौर पर अदा की। नींव पत्थर रखने से पहले पंडित राम दयाल ने विधि पूर्वक पूजा की। सोसायटी के अध्यक्ष सोनू छाबड़ा ने कहा कि शहर वासियों श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर के गुंबद का निर्माण किया जा रहा है जिस पर करीब तीन लाख का खर्च आएगा। सोसायटी मंदिर की बेहतरी के लिए और भी काम जारी रहेंगे। उन्होंने शहर वासियों श्रद्धालुओं को बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर सोसायटी के संरक्षक तरसेम लाल, चेयरमैन विजय मोंगा, मीत प्रधान साहिल उपनेजा, कोषाध्यक्ष गौरव कालड़ा, प्रेस सचिव बब्बल शर्मा अमरजीत सोनू आदि उपस्थित थे। (जसकरन)
गुंबद के निर्माण संबंधी पूजा अर्चना करते हुए मुख्यातिथि सोसायटी के पदाधिकारी सदस्य।