रेगुलर ग्रांटों के चेक वितरित किए गए
फाजिल्का| सरकारीमाडल सेकेंडरी स्कूल लड़कों में वोकेशनल विभाग में शुक्रवार को जिला फाजिल्का की युवक सेवाओं के सहायक डायरेक्टर रघुवीर सिंह मान ने जिले के विभिन्न स्कूलों और कालेजों के +2 स्तर तक चल रही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापित विभिन्न यूनिटों की मीटिंग ली। इसमें अबोहर, फाजिल्का और जलालाबाद के लगभग 30 स्कूलों के कार्यक्रम अफसरों ने भाग लिया। मीटिंग में नए यूनिटों के लिए विभिन्न स्कूलों कॉलेज से आए आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया और प्रवानगी के लिए और एनएसएस क्या है कैसे करना है काम, क्या हैं जरूरतें जो समाज के लिए लाभदायक हैं के बारे में विस्तार से बताया गया।