- Hindi News
- 3 लोगों से 30 किलो पोस्त बरामद, मामला दर्ज
3 लोगों से 30 किलो पोस्त बरामद, मामला दर्ज
अबोहर | उपमंडलपुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को 30 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश पारित किए गए हैं।
सहायक एएसआई रविन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी पट्टी सदीक ने गत शाम पुलिस पार्टी सहित गांव राजपुरा के निकट नाके के दौरान सामने बाइक से रहे दो लोगों को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 10 किलो पोस्त बरामद हुआ।