पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिमिट कॉलेज में युवक मेला लगाया

मिमिट कॉलेज में युवक मेला लगाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलोट| मिमिटकॉलेज में गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल द्वारा युवक मेला करवाया गया। 18 कॉलेजों के करीब 350 छात्रों ने क्विज, दस्तार मुकाबले, सुंदर लिखाई, कविता, शब्द अादि मुकाबलों में भाग लिया। कॉलेज के युवक मेले की शुरुआत हरलीन कौर, गुलजिंदर कौर, जसविंदर कौर ने शबद गायन से की। कविता मुकाबले में समाज में फैली हुई कुरीतियां भ्रूणहत्या, नशे पर रोक लगाने की बात कही। इस दौरान शबद गायन मुकाबले में पहला स्थान सतविंदर सिंह महाराना रणजीत सिंह कॉलेज, दूसरा स्थान राजविंदर कौर डीएवी कॉलेज ऑफ एेजुकेशन अबोहर, तीसरा स्थान गुलजिंदर कौर गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज ने प्राप्त किया। दस्तार मुकाबले में पहिला स्थान लवप्रीत सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ कॉलेज सिखवाला, दूसरा स्थान नवजोत सिंह श्री गंगानगर, तीसरा स्थान परमजीत सिंह एसआर कॉलेज फाजिल्का ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विनोद खुराना, दिलबाग सिंह, गुरनाम सिंह, प्रो: मनिंदर सिंह, मैडम नीलम , मैडम सुखदीप कौर , जैदीप सिंह, रमनदीप सिंह ने जजमेंट की। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। (मलूजा)