पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के इनोग्रेशन पर डिप्टी सीएम ने कहा डेढ़ साल में नुहार बदल देंगे

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के इनोग्रेशन पर डिप्टी सीएम ने कहा-डेढ़ साल में नुहार बदल देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमुख्यमंत्रीसुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को अबोहर के लोगों से आने वाले डेढ़ साल में अबोहर की काया पलटने का वायदा किया। हनुमानगढ़ रोड पर नए जलघर में साढ़े 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल बाद मैं ही इसका उद्घाटन करूंगा। इससे पहले उन्होंने डिस्पोजल वक्र्स पर 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया। नए जलघर में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ वर्षों में शहर में 100 प्रतिशत सीवरेज व्यवस्था, पीने का शुद्ध पानी और पक्की सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। अबोहर को पंजाब के खूबसूरत शहरों में से एक बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबोहर में नहरी ढांचे का जीर्णोद्धार, तीन ओवरब्रिज सहित जितने भी विकास के बड़े काम हुए वो शिअद भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुए। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य संस्थानों की कमी पर उन्होंने मंच पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी को आगाह करते हुए कहा कि इस काम को वो ही देखेंगे। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बल्लुआना के विधायक स. गुरतेज सिंह घुड़ियाना के निवास पर जलपान ग्रहण करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इलाके के राजनीतिक हालात पर मंत्रणा की। कार्यकर्ताओं से बातचीत में सुखबीर सिंह बादल ने बल्लुआना क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने देने का भरोसा भी दिया।

शिअद-भाजपाकी दिखी गुटबंदी : उपमुख्यमंत्रीके अबोहर आगमन के दौरान शिअद भाजपा गठबंधन के सभी छोटे बड़े नेता एकजुट नजर आए। घुड़ियाना के निवास पर एसजीपीसी के सदस्य जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला, प्रह्लाद खाटवां, राजिंदर सिंह बराड़, गुरमीत सिंह बिट्टू, सुखजिन्दर सिंह बराड़, धनपत सियाग के अलावा बल्लुआना से संबंध गांवों के पंच-सरपंच गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हनुमानगढ़ रोड पर आयोजित समारोह में मंच पर बैठे उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, सेहत मंत्री ज्याणी तथा अन्य गणमान्य लोग।