यूिनयन की हड़ताल जारी
अबोहर | अपनीमांगों को लेकर मिड डे मील दफ्तरी कर्मचारियों कुक वर्कर यूनियन द्वारा पिछले कई दिनों से की जा रही कमल छोड़ हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांग को अभी तक नजरअंदाज किया जा रहा है। इस संबंधी यूनियन की एक बैठक नेहरू पार्क में हुई। बैठक में सुनीता रानी, संतोष देवी, बिमला रानी, राजेश कुमार आदि सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे। आशा रानी ने कहा कि शिक्षा विभाग के पक्षपाती रवैये के खिलाफ कई बार अधिकारियों को मांग पत्र दिए गए, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुई।