सड़क हादसे में 4 व्यक्ति हुए घायल
जलालाबाद | फाजिल्का-फिरोजपुररोड पर पड़ते निर्मल अस्पताल के निकट एक बाइक और टेंपो के बीच हुई आपसी टक्कर उपमंडल के अधीन पड़ती बस्ती कैरांवाली में घरेलू झगड़ों में 4 लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरप्रीत सिंह वासी चक जमालगढ़़, अनविंदर सिंह वासी चक जमालगढ और अमरजोत वासी बूरवाला बाइक पर अबोहर में पेपर देने के लिए जा रहे थे। जब वह निर्मल अस्पताल के चौक के पास पहुंचे तो आगे जा रहे टेंपो चालक ने एकदम से मौड़ काट लिया और मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें गुरप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों द्वारा इलाज के लिए फरीदकोट में रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार गांव बसती कैरांवाली में घर की 5 मरले जगह को लेकर हुए झगड़े में एक लड़की घायल हो गई। आशा रानी वासी छोटियां केरा ने बताया कि उसकी 5 मरले जगह है और उसका मामा पिछले काफी समय से कब्जा करने की नीयत रखता है और जब वह सुबह उक्त जगह में गोबर फेंकने के लिए गई तो उपरोक्त परिवार ने रंजिश निकालने के लिए हमला कर घायल कर दिया।