- Hindi News
- आवारा पशुओं के कारण एक और युवक की जान गई
आवारा पशुओं के कारण एक और युवक की जान गई
अबोहर-मलोटरोड पर बल्लुआना के नजदीक बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना का कारण हाइवे पर घूमने वाले आवारा पशु बने। गांव गुरुसर जोधा निवासी ओंकार सिंह पुत्र इकबाल सिंह अपने परिवार की महिला रिश्तेदार को अबोहर तहसील के गांव रूकनपुरा खुईखेड़ा छोड़ने के बाद वापिस गांव जा रहा था। बल्लुआना के घुमावदार मोड़ से जैसे ही उसका बाइक मलोट रोड की तरफ आगे बढ़ा तो अचानक सड़क के बीच कुछ बेसहारा पशु गए।
इससे उसका बाइक अनियंत्रित होकर पशुओं से जा टकराया। परिणामस्वरूप औंकार सिर के बल सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर के एएसआई रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया गया है।