शेरगिल करेंगे नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ
फाजिल्का|फाजिल्का-अबोहर मार्गपर स्थित सिटी गार्डन के समीप संदीप गिल्होत्रा कर्ण गिल्होत्रा के नए प्रतिष्ठान प्लेटिनम हांडा का 16 दिसंबर को दोपहर 1 बजे शुभारंभ होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे वह रीबन काटकर शोरूम का उद्घाटन करने के साथ-साथ खरीददारों को बाइक की चाबियां देंगे। कर्ण ने बताया कि इससे पहले प्रात: 10 बजे जिम्मी शेरगिल आसफवाला में आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल होकर शहीदों को नमन करेंगे।