कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी : जत्थेदार
अबोहर|शिरोमणि अकालीदल जिला फाजिल्का देहाती के नवनियुक्त अध्यक्ष जत्थेदार गुरपाल सिंह ग्रेवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए जत्थेदार ग्रेवाल ने कहा कि आज देश की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों में से एक शिरोमणि अकाली दल ने जो अपना सियासी वर्चस्व बनाया है वो कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम मजबूत लीडरशिप के चलते ही हुआ है। जत्थेदार ने 13 दिसंबर को उपमुख्यमंत्री के अबोहर आगमन को लेकर वर्करों से आह्वान किया कि वो उस दिन अबोहर में शिअद की मजबूत एकता का परिचय देते हुए ऐेतिहासिक भीड़ जुटाए। अपने निवास पर पधारे जत्थेदार ग्रेवाल का अभिनंदन करते हुए बल्लुआना विधायक गुरतेज सिंह ने कहा कि टकसाली अकाली नेता जत्थेदार ग्रेवाल की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल जिला फाजिल्का में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि खासकर उपमुख्यमंत्री के जिले फाजिल्का में जत्थेदार ग्रेवाल जैसी शख्सियत को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलना फक्र की बात है। इस अवसर पर राजिंदर सिंह बराड़, सुखजिंदर सिंह, गुरलाल सिंह दानेवालिया, राजिंदर सिंह, अक्षय बिश्नोई, जगमेल सिंह, जसबीर सिंह शीरा, आदि उपस्थित थे।