बीएड कॉलेज में ज्ञान परीक्षा करवाई
अबोहर| गायत्रीशक्तिपीठ निहालखेड़ा मार्गदर्शक शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से डीएबी बीएड कॉलेज में ईटीटी विद्यार्थियों के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह सहित भाग लिया। सर्वप्रथम कॉलेज प्राचार्या डॉ. विनीता सिंह ने ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। प्राचार्या महोदया गायत्री महिला मंडल की संचालक सुदेश चावला द्वारा नवयुग का संविधान बुलवाया गया। इसके बाद गायत्री शक्तिपीठ निहालखेड़ा के व्यवस्थापक हीरा लाल चौहान ने विद्यार्थियों को संकल्प पत्र पढ़ाया।