पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तय लक्ष्य से पहले बन जाएगा पुल: जसकरन

तय लक्ष्य से पहले बन जाएगा पुल: जसकरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुक्तसर-मलोटस्टेट हाईवे-16 पर गांव महिराजवाला के पास अबोहर ब्रांच नहर पर बन रहे पुल के निर्माण पर सरकार 3.42 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। जिसका निर्माण होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह जानकारी निर्माण कार्यों के निरीक्षण के बाद डीसी जसकिरण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पुराने पुल की चौड़ाई 24 मीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर 35 मीटर कर दिया गया है। लंबाई में यह बढ़ोतरी इसलिए की गई है, क्योंकि नए पुल में नहर में केई बुर्जी नहीं बनाई गई और यह सिंगल स्पेन टाइप का पुल है, जिस कारण इसमें नीचे पानी के बहाव में कोई रुकावट नहीं आती। गौर हो कि इससे पहले बने पुल में दो बुर्जियां बनी हुई थी, जिस कारण इस पुल में जल बूटी केली के फंस जाने के कारण बहाव में रुकावट आती थी। इसकी चौड़ाई भी 7 मीटर से बढ़ाकर 10.5 मीटर की गई है, ताकि आवाजाही की भविष्य भी पूरी की जा सके। जिले के इस प्रमुख मार्ग पर पहले बना पुल कंडम हो जाने के कारण नए पुल का निर्माण शुरू किया है। डीसी ने बताया कि पुल का निर्माण जनवरी 2015 अंत का लक्ष्य तय किया गया था, परंतु कार्य की प्रगति को देखते हुए लग रहा है कि लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण निर्धारित लक्ष्य से पहले ही कर लेगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नवीन कुमार भी उपस्थित थे। (जसकरन)