पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलियंटरों ने शिवपुरी की सफाई की

वॉलियंटरों ने शिवपुरी की सफाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| इंदिरानगरी रोड स्थित नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे स्काउट एंड गाइड शिविर के तीसरे दिन वालंटियरों ने मेन शिवपुरी की सफाई की। स्काउट कमिश्नर दर्शन लाल चुघ ने बताया कि पांच दिवसीय कैंप में 20 स्कूलों के 125 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं, जोकि नगर के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में बच्चों को अनुशासन के साथ-साथ सेवा भावना भी सिखाई जा रही है। इन शिविरों का विद्यार्थी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर सुमेश भठेजा, रविकांत आदि उपस्थित थे।