पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के लिए फायदे का सौदा है को ऑपरेटिव सोसायटी: विधायक

किसानों के लिए फायदे का सौदा है को-ऑपरेटिव सोसायटी: विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
को-ऑपरेटिवसोसायटियां किसानों को फायदे में लाने का सबसे बड़ा जरिया है। आर्थिक तंगी के चलते किसानों को सोसायटियां बैंकों से जल्दी आर्थिक सुविधाओं के अलावा वो अन्य संस्थान उपलब्ध करवाती है, जिनके बिना खासकर छोटे किसान अपने आप को असहाय महसूस करते हैं।

यह बात बल्लुआना के स. गुरतेज सिंह घुड़ियाना ने चणनखेड़ा बहुमंतवी सहकारी सभा के एक कार्यक्रम में कहें। संस्था द्वारा किसानों के उपयोग में लाए जाने वाले 15 लाख रुपए मूल्य के न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कृषि कार्य के उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की चाबियां संस्था के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह बराड़ को सौंपने के अवसर पर विधायक ने कहा कि सही मायने में किसानों द्वारा गठित सोसायटियां समस्त खेती-हारों की सबसे बड़ी मित्र हैं। जो छोटे किसान कृषि कार्य के लिए उपकरण और अन्य संस्थान नहीं जुटा पाते, सोसायटियां उन्हें अल्पकालीन समय में ऋण के अलावा खेती कार्य के लिए उपकरण भी उपलब्ध करवाती है।

विधायक ने वीरवार को संस्था द्वारा गांव चणनखेड़ा में खोले गए मिनी मॉल नुमा को-ऑपरेटिव स्टोर का भी उदघाटन किया, जिसमें ग्रह उपयोग की वस्तुओं के अलावा किसानों के जरूरत का सामान भी रखा है।

इस मौके सोसायटी के चेयरमैन सुखजिंदर सिंह बराड़ ने समस्त सदस्यों पदाधिकारियों का आभार जताया, जिनके सहयोग से चणनखेड़ा की सोसायटी इलाके में अपना बेहतर वजूद कायम कर सकेगी।

कार्यक्रम में को-ऑपरेटिव विभाग के ज्वाइंट रजिस्ट्रार राज कुमार गौतम, नाबार्ड के जगदीश चंद्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मार्किट कमेटी अबोहर के वाइस चेयरमैन राजिंदर सिंह बराड़, पूर्व सरपंच जत्थेदार महमण सिंह, भाजपा नेता कुलभूषण भुंडी, पिपल सिंह, नछत्तर सिंह, हरप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, तरसेम सिंह, तेजिन्दर सिंह, बलविन्दर सिंह मैंबर, इंद्र सिंह पूर्व मैंबर आदि उपस्थित थे।

संस्था की ओर से खरीदे गए ट्रैक्टर पर सवार विधायक और अन्य।