समाज सेवियों का करेंगे सम्मान
फाजिल्का|श्री अग्रवालयुवा मंच और श्री अग्रवाल सभा फाजिल्का क्षेत्र के सीनियर समाजसेवी नागरिकों का सम्मान करेगी। सम्मान समारोह 8 फरवरी दोपहर 1.30 बजे करवाया जा रहा है। सभा के प्रेस सचिव निशांत अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति कम हो रहे सम्मान को नौजवानों के दिलों में फिर से सम्मान पैदा करना है और उनको यह बताना है कि जिस तरह क्षेत्र के सीनियर नागरिक समाजसेवी कार्यों में समाज का बड़ा हाथ बंटा रहे हैं इसी तरह नौजवानों को आगे आकर अपने समाज, नगर, क्षेत्र और देश के कार्यों में अपना योगदान करना चाहिए ताकि हम अपने बच्चों को अच्छा और स्वस्थ समाज दे सकें। उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह श्री अग्रवाल कम्यूनिटी हॉल में करवाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री चौधरी सुरजीत कुमार ज्याणी मुख्य मेहमान तथा श्री अग्रवाल सभा यूथ विंग के पंजाब प्रधान मोहित सिंगला विशेष मेहमान होंगे। समारोह की अध्यक्षता एडिशनल डिप्टी कमिश्नर चरनदेव सिंह मान करेंगे। इस मौके पर श्री अग्रवाल सभा अबोहर के प्रधान अश्विनी गोयल, उप-प्रधान अशोक कांसल, ओबीसी बैंक के मैनेजर भारत भूषण गर्ग, पूर्व महासचिव अनिल गुप्ता विशेष तौर पर शामिल होंगे।