पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी इकरारनामा कर बेची डेरे की 16 एकड़ जमीन

फर्जी इकरारनामा कर बेची डेरे की 16 एकड़ जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानासिटी पुलिस ने फर्जी इकरारनामा तैयार करके डेरे की जमीन धोखे से बेचने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सिटी में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान डीएसपी अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि बाबा विरसा के डेरे शिव सदन भगवानपुर कादर मेरिट यूपी के मुख्य सेवादार जोगिन्द्र सिंह पुत्र सुंदर सिंह ने शिकायत दी थी।

उसी के आधार पर सुरेन्द्र सिंह (छिंदा) पुत्र तेजा सिंह वासी गांव चक्क खुंडज और रणजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह हाल गांव भिखी के खिलाफ 1-9-2014 को थाना सिटी जलालाबाद में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सुरेन्द्र सिंह और रणजीत सिंह को पुलिस ने 12 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया था।

दोनों ने पूछताछ में माना कि उन्होंने 22-12-2009 को जलालाबाद तहसील में से सूरत सिंह गांव तारेवाला और बलबीर सिंह चक्क सैदोके के नाम पर दो फर्जी स्टांप खरीद किए और फर्जी बंदे खड़े किए गए थे। 16 किले जमीन धोखे से बेची। उनकी निशानदेही पर पता चला है कि इस इकरारनामे में नीरज कुमार गुरविन्द्र सिंह ममदोट और कुलदीप रायेपुर अबोहर भी शामिल थे।