कुष्ट आश्रम में सहयोग देने की अपील
अबोहर| बीतेदिनों आई भयंकर बरसात के कारण नवजीवन कुष्ट आश्रम मलोट में कई कमरे ध्वस्त हो गए। आश्रम के अध्यक्ष सदाशिव नाफड़े और सचिव रामकिशन ने बताया कि यहां कुष्ट रोग से पीड़ित दर्जनों परिवार रहते हैं। यहां समीपवर्ती शहरों गांवों के दानदाताओं के सहयोग से 32 कमरे निर्मित किए गए थे। इनमें से 12 कमरें ध्वस्त हो गए हैं। इनके निर्माण के लिए रेता, बजरी, सीमेंट, सरिया नकद राशि की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त दानवीरों क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि इस नेक कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग करें। सहयोग करने के लिए फोन नं. 9878807542 पर संपर्क करें अथवा पंजाब नेशनल बैंक के खाता नं. 31155831700 में राशि जमा करवाई जा सकती है। यह खाता नं. कुष्ट आश्रम का है।