बाबा ब्रहमदास जी 21 को अबोहर में
अबोहर| डेराबाबा भूमणशाह जी सिरसा की ओर से रविवार 21 सितम्बर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेष तौर पर डेरा सिरसा के गद्दीनशीन महंत बाबा ब्रहमदास जी अपने प्रवचनों की अमृतवर्षा करेंगे। अनाज मंडी में सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के दौरा डेरे से पधारी भजन मंडलियां बाबा का गुणगान करेगी, जबकि दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बाबा जी प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बाबा का अटूट लंगर बंटेगा। डेरे के अनुयायी हरभजन सिंह कंबोज ने समस्त धर्मप्रेमियों से समय पर पहुंचकर बाबा का आर्शीर्वाद ग्रहण करने की अपील की है।