बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी संस्था
अबोहर| सनराइजएसोसिएशन ने गत दिनों बाढ़ से बेघर हुए लोगों की मदद के लिए जरूरत की सामग्री जुटाने का आहवान करते हुए सहयोग की अपील की है। संस्था के महासचिव रामचन्द्र सागर समाजसेवक राजू चराया ने बताया कि सदर बाजार चौक के नजदीक तनेजा शॉपिंग सेंटर पर राहत सामग्री जमा करने के लिए ड्रम रखे गए है। मदद करने वाले लोग इन ड्रमों में बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए आटा, दाल, चीनी, सूखा दूध अन्य खाद्य सामग्री जमा करवा सकते है। सागर चराया ने बताया कि संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू किए गए इस प्रकल्प प्रत्येक शहरवासी से सहयोग की अपील की है।