पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झपटमारों ने सैर कर रहे युवक से फाेन छीना

झपटमारों ने सैर कर रहे युवक से फाेन छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैरकरते समय मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक से अज्ञात बाइक सवार लुटेरे फोन छीनकर फरार हो गए। घटना गांव झोक नोध सिंह वाला की है।

थाना ममदोट को दी शिकायत में तरसेम सिंह पुत्र बेअंत सिंह ने बताया कि रात्रि समय वह सैर कर रहा था और अपने आईफोन से दोस्त के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे बाइक पर रहे दो अज्ञात लुटेरों ने झपटा मार कर उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए। हेड कांस्टेबल सतिन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्यवाही जारी है। वहीं लोगों का कहना है कि आखिरकार पुलिस इन झपटमारों पर नकेल कसने में नाकामयाब क्यों है। लोगों ने कहा कि अाए दिन इस तरह की बढ़ रही घटनाओं से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

अबोहर। हनुमानगढ़रोड पर बाद दोपहर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने से एक युवक घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने गोली लगने से घायल होने वाले करीब 24 वर्षीय रितेश्वर सिंह नामक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रितेश्वर बाद दोपहर अपने दोस्तों के साथ हनुमानगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में खाना खाने आया था। इसी दौरान हाथ में पकड़े पिस्टल से अचानक फायर हो गया। गोली उसके गाल को चीरती हुई निकल गई। साथ खाना खा रहे दोस्तों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक रितेश्वर बठिंडा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।