पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच यूनियन के अध्यक्ष बने सुशील, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष

सरपंच यूनियन के अध्यक्ष बने सुशील, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| उपमंडलके ब्लाक अबोहर से संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने संगठित होकर सरपंच यूनियन का गठन करते हुए ढींगावाली के सरपंच एडवोकेट सुशील कुमार सियाग को अपना प्रधान चुना है। इसके अलावा भागसर के सरपंच डा. ओमप्रकाश मंडा को उपाध्यक्ष, केराखेड़ा के सरपंच गुरशरण सिंह को कोषाध्यक्ष, बिशनपुरा के सरपंच दलीप कुमार बोला को महासचिव तथा लटकन ढाणी के सरपंच गुरदयाल सिंह को संगठन का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है। नई चुनी टीम में सलाहकार हिम्मतपुरा के सरपंच सुशील कुमार, काला टिब्बा के सरपंच केवल सिंह सुखचैन के सरपंच सतपाल, धरांगवाला के सरपंच सुभाष कुमार, शेरेवाला के सरपंच रविन्द्र कुमार, जोधपुर के सरपंच बलदेव सिंह , कीकरखेडा के सरपंच रविराज, पटी सदीक के सरपंच को शामिल किया गया।