पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशरथ के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति पर खुशी मनाई

दशरथ के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति पर खुशी मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| राजादशरथ के घर पुत्र र| की प्राप्ति की सूचना से पूरे अयोध्या नगरी में खुशी के उत्सव का मंचन सोमवार रात रिद्धी सिद्धी पार्क में चल रही रामलीला के तीसरे दिन जैसे ही प्रस्तुत हुआ तो दर्शकों ने जयश्री राम के जयकारों से आकाश को गूंजा दिया। वृंदावन से आए दक्ष कलाकारों ने राम चंद्र के जन्म के अलावा माता सीता जन्म के दृश्यों की प्रस्तुति कर मनमोह लिया। भगवान श्री राम चंद्र के जन्म उपरांत अयोध्या नगरी में बधाई समारोह का मंचन अपने आप में एक मनमोहक दृश्य था। दशरथ पुत्र की भक्ति भावना के उपरांत धनुष प्राप्ति के दृश्य को कलाकारों ने जिस भक्ति भावना से फिल्माया उसे देखकर दर्शकों ने दांतों के तले उंगलियां दबा ली। रविवार रात मुख्यातिथि अमित नागौरी ने रामलीला का आयोजन करने वाली संस्था श्री सनातन धर्म प्रचारक राम नाटक क्लब को 51 हजार की राशि भेंट की थी। सोमवार रात्रि दीप प्रज्ज्वलित करने की रस्म डा. गौरी शंकर मित्तल की ओर से अदा की गई।

साेमवार रात 10 बजे रिद्धी सिद्धी पार्क में मंचन करते कलाकार।