पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने ट्रैफिक वन वे किया, खफा दुकानदार गए एसडीएम के पास

पुलिस ने ट्रैफिक वन-वे किया, खफा दुकानदार गए एसडीएम के पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकुलररोड पर नेहरू पार्क के सामने स्थित लाजपत राय मार्केट एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल सोमवार को उपमंडल मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह से मिला। संदीप कुमार की अगुवाई में मिले शिष्टमंडल ने पंजाब पुलिस द्वारा सरकुलर रोड़ पर भगत सिंह चौक और अग्रसेन चौक पर लगाए गए अवरोधक हटाने की मांग करते हुए कहा कि आज इससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

दुकानदारों का एसडीएम को बताया कि पुलिस ने वन-वे ट्रैफिक करने के उद्देश्य से नाका लगाकर यातायात एक तरफा कर दिया है। लेकिन पुलिस के इस कदम से यातायात पर तो असर पता नहीं कितना पड़ा लेकिन दुकानदारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दुकानदारों ने उपमंडल मजिस्ट्रेट से आग्रह किया कि वो स्वयं सरकुलर रोड का दौरा कर हालात का जायजा लेकर उन्हें न्याय दिलवाए।

एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत करवाता शिष्टमंडल।