- Hindi News
- 204 बाेतल देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
204 बाेतल देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
थानासिटी पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को देसी शराब की 204 बोतलों समेत काबू किया है। आरोपी पर एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल के निर्देशों पर नशे के खिलाफ शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत हवलदार मलकीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत शहर के अबोहर रोड पर बने यादगारी गेट के पास एक कार को आते हुए रोका, लेकिन जब कार चालक ने रुकने के स्थान पर भागने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने कार चालक को काबू कर जब कार की तलाशी ली तो उसमें से अवैध रुप से देसी शराब की 204 बोतलें बरामद हुई। जिसमें एक लाख 53 हजार मिलीलीटर शराब भरी थी। चालक की पहचान सारज सिंह पुत्र शमशेर सिंह गांव गोनियाना के रुप में हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है। (जसकरन)
फिरोजपुर | जिलापुलिस ने तीन लोगों को नशीले पदार्थों समेत गिरफ्तार मामला दर्ज किया है। थाना ममदोट के एएसआई अश्विनी कुमार ने बताया कि गांव हजारा सिंह वाला में नाकाबंदी की हुई थी कि संदिग्ध अवस्था में रहे युवक को रोक जब उससे पूछताछ की गई तो उसके पास से 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियां अल्प्रालोज्म बरामद हुई है। युवक की पहचान मुख्तियार सिंह निवासी गांव मत्तड़ हिठाड़ के रूप में हुई है। थाना जीरा सदर पुलिस के एएसआई गुरदीप ने बताया कि गांव मलसिया में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 100 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है।