2 लोगों के मरणोपरांत नेत्रदान करवाए
अबोहर| डेरासच्चा सौदा की ओर से चलाए गए जीते जी रक्तदान मरणोंपरांत नेत्रदान अभियान के तहत महावीर नगर गली नंबर 2 निवासी बलदेव कृष्ण खेत्रपाल (पटवारी) पुत्र तारा चंद के निधनोंपरांत इनके पुत्र सुनील कुमार अनिल कुमार द्वारा अपने पिता के नेत्रदान करवाने के लिए भारतीय विकास परिषद के प्रवीण चावला से संपर्क किया। दूसरी ओर नई आबादी गली नंबर 10 निवासी मुरारी लाल पुत्र खुशहाल चंद के निधनोंपरांत नर सेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया द्वारा नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पर समिति के डाॅ. निशांत मरकान, श्रीराम सरेलिया, श्रीराम घोड़ेला, डाॅ. सभाजीत द्वारा दोनों के सुरक्षित नेत्र लेकर पूजनीय माता करतार कौर जी इंटरनेशनल आई बैंक सिरसा रवाना हो गए।